फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Severe Traffic Jam at Ghantaghar Chauraha, Kanpur Central Passengers Stranded

कानपुर: घंटाघर चौराहे पर भीषण जाम, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन; ट्रेन पकड़ने वाले यात्री भी परेशान

Mon, 14 Sep 2026 12:08 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 14 Sep 2026 12:08 PM IST
सार

Kanpur News: शहर का जाम अब बेलगाम होता जा रहा है। घंटाघर चौराहे पर भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। कानपुर सेंट्रल से ट्रेन पकड़ने जा रहे यात्री भी जाम में फंसकर परेशान होते रहे।

विज्ञापन
Severe Traffic Jam at Ghantaghar Chauraha, Kanpur Central Passengers Stranded
घंटाघर चौराहे पर लगा भीषण जा - फोटो : amar ujala

विस्तार

घंटाघर चौराहा शहर के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। यहां दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है। इसके बावजूद टेंपो और ई-रिक्शा के बेतरतीब खड़े होने और आवाजाही के कारण आएदिन जाम की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन

टेंपो-ई-रिक्शा की मनमानी से बढ़ रही समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे और आसपास के मार्गों पर टेंपो व ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने और उतारने के लिए सड़क पर ही वाहन रोक देते हैं। कई बार वाहन चालक गलत दिशा में खड़े होकर यातायात बाधित करते हैं। इससे पहले से व्यस्त सड़क पर वाहनों का दबाव और बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगने के बाद दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी निकलने में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होती है जिन्हें समय पर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़नी होती है।

विज्ञापन

रोज जाम से जूझ रहे शहरवासी

घंटाघर क्षेत्र में जाम की समस्या कोई नई नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टेंपो और ई-रिक्शा की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण आएदिन यातायात प्रभावित होता है। पीक ऑवर में स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने यातायात पुलिस से टेंपो और ई-रिक्शा के खड़े होने की व्यवस्था तय करने, चौराहे पर प्रभावी यातायात प्रबंधन और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि रोज लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed