फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Several rounds of firing occurred due to fierce fighting in land dispute

कन्नौज: जमीन के विवाद में जमकर हुई मारपीट फिर हुई कई राउंड फायरिंग, दोनों पक्षाें से 16 लोग हुए घायल

Fri, 06 Sep 2019 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Sep 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Several rounds of firing occurred due to fierce fighting in land dispute
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के गढ़िया गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। अराजकतत्वों ने फायरिंग कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों से 16 लोग घायल हो गए। इन्हें सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां से दो को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव के वेदराम पुत्र नेकराम बाथम ने बताया कि जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के मौजा ऊगरपुर में नदी के किनारे उसका 12 बीघा खेत है। वह खेत की जुताई कर रहा था। तभी गांव के सरमन सिंह पुत्र सोहनलाल, उमेश व रत्नेश पुत्र सुरेंद्र, मनोज, मान सिंह पुत्र सोहनलाल आ गए। इन लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन


 

शिवकुमार पुत्र महेश चंद्र, ज्योति पत्नी रामू, होरीलाल पुत्र बाबूराम, राजेंद्र पुत्र नेकराम, संतोषी पत्नी लोचन, नीरू पत्नी शिवकुमार, गीता पत्नी धनीराम, पंकज पुत्र वेदराम, बेंचेलाल पुत्र बसंत व विमला पत्नी बेंचेलाल घायल हो गईं।  वहीं दूसरे पक्ष से सरमन सिंह पुत्र सोहनलाल वर्मा ने बताया कि उसके खेत में गांव के ही महेश चंद्र व होरीलाल पुत्रगण बाबूराम, शिवकुमार व छविनाथ पुत्रगण महेश चंद्र, राजेंद्र सिंह व वेदराम पुत्रगण नेकराम कब्जा कर रहे थे।

विरोध करने पर इन लोगों ने फावड़ा, चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मनोज उर्फ जयपाल पुत्र सरमन सिंह, मान सिंह पुत्र सोहनलाल, राजेश पुत्र कामता प्रसाद, सचिन पुत्र राजेश, रामकिशोर पुत्र सुरेंद्र सिंह, सरमन सिंह पुत्र सोहनलाल घायल हो गए। घायलों को सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।  

ग्रामीणों का कहना था कि मारपीट के दौरान अराजकतत्वों ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। जानकारी पर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा व एसआई किशनवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को नगला दिलू स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से दो को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed