फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seventh Pay Commission anger burst on

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर फूटा गुस्सा

Thu, 31 Dec 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 31 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Seventh Pay Commission anger burst on

बीस मिनट रोके रखी स्वर्ण शताब्दी

विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध और अन्य मांगों के संबंध में आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नेशनल जेसीए और कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति समिति की अगुवाई में  रेलकर्मियों ने बुधवार को प्लेटफार्म नंबर सात पर आई स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को बीस मिनट रोके रखा।

प्रदर्शन के कारण ट्रेन बीस मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। उधर, आयकर विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने भी धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नेशनल जेसीए के आह्वान पर बुधवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह समिति अध्यक्ष अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, महासचिव शरद प्रकाश की अगुवाई में कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नंबर सात पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शाम 4:30 बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर कर्मचारी इकट्ठा हुए और 4:50 बजे आई स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को रोक लिया। नारेबाजी करते हुए कुछ कर्मचारी ट्रैक पर कूद गए तो कुछ इंजन पर चढ़ गए। प्रदर्शन के चलते ट्रेन 4:55 के बजाय 5:10 बजे पर रवाना की जा सकी। इस बीच एक बार चेनपुलिंग भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कैबिनेट सचिव को संबोधित मांगों का ज्ञापन डिप्टी सीटीएम जितेंद्र कुमार को सौंपा। इस मौके पर एसएम हुसैन, मनोज त्रिपाठी, आरके सिंह बघेल, आनंद कुमार, रामबीरेश यादव, आरके पांडेय, डीके मौर्या, बनवारीलाल आदि रेलकर्मी मौजूद रहे।

एसबीआई की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन 
कानपुर। यूपी बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के आंचलिक कार्यालय बिरहाना रोड पर भारतीय स्टेट बैंक की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ।

इस मौके पर यूनियन के मंत्री सुधीर सोनकर ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की ओर से अपने सहयोगी बैंकों स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद एवं स्टेट बैंक ऑफ ट्रेवेनकोर में जबरन स्टेट बैंक की सेवा शर्तों को द्विपक्षीय सेवा शर्तों के खिलाफ थोपा जा रहा है।

केंद्रीय उपश्रमायुक्त के हस्तक्षेप से एक और दो दिसंबर की हड़ताल स्थगित कर दी गई थी लेकिन तीन दिसंबर को स्टेट बैंक और सहयोगी बैंक प्रबंधन के बीच हुई वार्ता का नतीजा सिफर रहा। आरोप लगाया कि स्टेट बैंक की ओर से सफाई कर्मचारियों के पद खत्म करने, काम के घंटों में बढ़ोतरी, कार्य एवं उत्तरदायित्व में अनुचित वृद्धि थोपी जा रही है।

अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि दो जनवरी को बैंक कर्मियों की एक जनसभा केनरा बैंक बिरहाना रोड पर होगी। 7 जनवरी को इलाहाबाद बैंक बड़ा चौराहा से पीएनबी बिरहाना रोड तक जुलूस निकाला जाएगा। इसी क्रम में आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी होगी। प्रदर्शन के दौरान अशोक शुक्ल, अनुराग शुक्ल, सुरेश चंद्र जोशी, संजय त्रिवेदी, सर्वेश तिवारी, बीके मिश्रा, एसके मिश्रा, पीएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

आयकर कर्मचारी भी विरोध में उतरे

कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सिविल लाइंस स्थित आयकर भवन कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हुई सभा के दौरान सर्किल महासचिव अजय तिवारी ने मांग की कि कर्मचारियोें का न्यूनतम वेतन 26 हजार किया जाए। वेतन गुणांक फिर से रिवाइज हो। वार्षिक वेतन वृद्धि पांच फीसदी की जाए।

इसके अलावा मकान किराए भत्ता में बढ़ोतरी हो। कैजुअल लेबर नियमित किए जाएं। चेतावनी दी कि सरकार मांगों को नहीं मानेगी तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान रामसूरत सिंह, उमेश वर्मा, प्रदीप वतनानी, बृजेश वाजपेयी, शिवमोहन अवस्थी, शिवकुमार, रजनीश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, डीपी तिवारी, राकेश राय आदि मौजूद रहे।


उधर, कंफेडरेशन आफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ उप्र पश्चिम एवं उत्तराखंड के बैनर तले आयकर अधिकारियों ने भी आयकर भवन में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, एचएस द्विवेदी, आरके सचान, एसके मुरैया, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed