फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven students were studying in two schools, unknown people were responsible

Kanpur News: दो स्कूलों में पढ़ते रहे सात छात्र, जिम्मेदार रहे अंजान

Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Seven students were studying in two schools, unknown people were responsible
इटावा। तमाम प्रयासों के बावजूद माध्यमिक विद्यालयों में अमानक प्रवेश करना बंद नहीं हो रहा है। वर्ष 2024-25 शैक्षिक सत्र में जनपद के सात विद्यार्थियों ने दो-दो विद्यालयों से आवेदन फार्म भर दिया, जिन्हें प्रधानाचार्यों ने स्वीकृत भी कर लिया। परिषद सचिव की क्राॅस चेकिंग में यह मामला पकड़ा गया। अब जिले के 13 विद्यालयों को डीआईओएस की ओर से स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


जनपद के 283 माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल में 22307 व इंटरमीडिएट में 20528 बच्चों ने आवेदन किए थे। परिषद के स्पष्ट निर्देश हैं कि एक छात्र दो जगह से ऑनलाइन आवेदन न कर सके। इसके बावजूद परीक्षार्थियों ने दो जगह से आवेदन कर दिया। दो विद्यालयों में प्रवेश लिए छात्र-छात्राओं की सूची भी भेजी गई है। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि परिषद सचिव को जांच के दौरान जनपद में सात छात्र ऐसे मिले, जिन्होंने दो जगह से आवेदन कर दिया। इनमें से एक विद्यालय से विद्यार्थी का आवेदन निरस्त किया जाएगा। जिस विद्यालय में विधिवत तरीके से विद्यार्थी का आवेदन होगा, उसी में उसका प्रवेश रहेगा। दूसरे विद्यालय से नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन



चौधरी जसवंत सिंह इंटर कॉलेज नगला छोटे भरथना, सुघर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज सैफई,श्री बलवंत महाराज सिंह इंटर कॉलेज, नगला विधि साम्हों, भरथना, एसजीएम इंटर कॉलेज पाली भरथना, राधा कृष्ण इंटर कॉलेज ऊमरसेंड़ा भरथना, श्री लालाराम इंटर कॉलेज खितौरा, श्री चौड़ीनाथ सुघर सिंह यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला मठिया,आदर्श एमएस किसान इंटर कॉलेज सकरौली, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज हरिहरपुरा, एमवीएस इंटर कॉलेज हर्राजपुरा, आदर्श विद्यालय संगावली, मां शारदा इंटर कॉलेज पक्काताल ढकपुरा, संत विवेकानंद मिशन इंटर कॉलेज ऊसराहार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed