{"_id":"60d4e2508ebc3e54c87266a8","slug":"seven-sp-and-40-asp-and-co-will-take-over-the-command-of-security-akbarpur-news-knp6362552145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात एसपी व 40 एएसपी व सीओ संभालेंगे सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात एसपी व 40 एएसपी व सीओ संभालेंगे सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
कानपुर देहात। गृह जनपद आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसमें सात एसपी व 12 एएसपी व 28 सीओ की ड्यूटी लगाई है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ये अफसर तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस, पीएससी व अर्द्ध सैनिक बल को मिलाकर करीब दो हजार जवान तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर इनकी कड़ी नजर रहेगी।
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर लगातार पुलिस लाइन में तैयारी हो रही है। एसपी, एएसपी, सभी सीओ ड्यूटी निर्धारण के लिए मंथन कर रहे हैं। इसके साथ ही आईजी मोहित अग्रवाल व एडीजी भानू भास्कर लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में सात आईपीएस अफसर लगाए गए हैं। इसके अलावा एएसपी स्तर के 12 वरिष्ठ पीपीएस अफसर लगाए हैं।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 28 सीओ को ड्यूटी पर लगाया गया है। कई जिलों से 110 इंस्पेक्टर व 250 सबइंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। कांस्टेबिल व पीएसी मिलाकर करीब एक हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा आरपीएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ के मिलाकर एक हजार जवान बुला लिए गए हैं। पीएसी व अर्द्धसैनिक बल के जवानों को जिले के 18 कॉलेजों में ठहराया गया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास सबसे पहले पुलिस तैनात रहेगी। इसके बाद पीएसी के जवान जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
तीसरे स्तर पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहने वाले स्पेशल कमांडों जिम्मेदारी संभालेंगे। बिना अनुमति व पास के कार्यक्रम स्थल पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रदेश के कई जनपदों से फोर्स आ रहा है। अर्द्धसैनिक बल के जवान भी आ गए हैं। कार्यस्थल में ड्यूटी निर्धारण को लेकर खाका खींच लिया गया है। पूरा प्लान तैयार है।