{"_id":"5c528535bdec224dab5ffad1","slug":"seven-people-stranded-in-thailand-tweet-to-pmo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: थाईलैंड गए 7 लोग एयरपोर्ट पर फंसे, पीएमओ को ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: थाईलैंड गए 7 लोग एयरपोर्ट पर फंसे, पीएमओ को ट्वीट कर लगाई मदद की गुहार
Thu, 31 Jan 2019 05:59 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 31 Jan 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की एक सरिया कंपनी ने अपने डीलरों को टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड भेजा है। इनमें सात लोग ऐसे हैं, जिन्हें थाईलैंड में जांच के दौरान एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। आरोप है कि उनके कागजात अधूरे हैं।
थाईलैंड के अफसर उन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। पकड़े गए लोगों में एक ने इसकी जानकारी वीडियो भेजकर परिजनों को दी। एक के भाई ने पीएमओ और विदेश मंत्रालय को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है।

सरिया कंपनी की फैक्ट्री चौबेपुर और दफ्तर फजलगंज में है। भदोही में रहने वाला गौरव कंपनी का डीलर है। गौरव के भाई नीरज ने बताया कि सोमवार को कंपनी की तरफ से 40-50 लोगों को थाईलैंड भेजा गया।
थाईलैंड एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान गौरव समेत सात लोगों के वीजा व पासपोर्ट अफसरों ने जमा कर लिए। इसके बाद सभी को एक स्थान पर भेज दिया गया। अफसरों ने गौरव से कहा कि आप लोगों के कागजात अधूरे हैं।
गौरव का यह भी आरोप है कि उसने भारतीय दूतावास के अफसरों से संपर्क कर मदद मांगी, लेकिन अनसुना कर दिया गया। उन्हेें एक छोटे से कमरे में रखा गया है। न तो खाना दिया जा रहा है न ही सोने के लिए बिस्तर हैं। रहने के एवज में प्रत्येक से 1488 बात थाईलैंड करेंसी भी ली गई है।