{"_id":"6914e613b08d574839091b09","slug":"seven-lakh-rupees-including-cash-stolen-from-four-houses-in-majhpurwa-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-134010-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मझपुरवा में चार घरों से नकदी समेत सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मझपुरवा में चार घरों से नकदी समेत सात लाख की चोरी
Thu, 13 Nov 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के समस्तपुर न्यौराज के मजरा मझपुरवा में मंगलवार रात चार घरों से चोर नकदी समेत करीब सात लाख का सामान चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर सामान गायब व बिखरा देख गृहस्वामियों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने पहुंच कर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं।
मझपुरवा निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। सुबह उठे तो छत पर लगे दो सोलर पैनल गायब मिले। वहीं, ऊषा देवी पत्नी शिवकुमार ने बताया कि वह भी परिवार के साथ सो रही थीं। रात में किसी की आहट नहीं लगी। सुबह जब वह सोकर उठीं और जानवरों को चारा डालने के लिए कमरे में गईं तो सामान बिखरा मिला। देखने पर घर पर रखी 55 हजार रुपये की नकदी व करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात गायब मिले।
वहीं, गांव के प्रदीप कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से भी 40 हजार रुपये नकदी और 20 हजार कीमत की तोड़ियां चोरी कर ले गए। जबकि मुन्नी देवी ने बताया कि वह घर पर थे। रात में दरवाजा बंद कर लिया था। चोर घर के अंदर कब घुसे पता नहीं चला। सुबह देखा तो बक्सा व अन्य सामान गायब था। छानबीन के दौरान बक्सा गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। वहीं पर सामान बिखरा पड़ा था। मुन्नी देवी ने बताया कि चोर बक्से में रखी 20 हजार रुपये की नकदी व करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। एक साथ चार घरों में हुई चोरी से ग्रामीण दहशत में दिखे। चोरी की जानकारी पर चौकी प्रभारी बिरूहुन जयप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने चारों घरों में छानबीन कर गृहस्वामियों से पूछताछ की। थाना के अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि चोरी की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। छानबीन कर जानकारी जुटाई गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।