{"_id":"602185ba3c4e1a1c591d34bb","slug":"seven-houses-burnt-in-a-fire-thatch-at-rasulabad-of-kanpur-countryside-six-scorched-including-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात के रसूलाबाद में छप्पर में लगी आग से सात घर जले, महिला समेत छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात के रसूलाबाद में छप्पर में लगी आग से सात घर जले, महिला समेत छह झुलसे
Tue, 09 Feb 2021 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
आग में जलकर खाक हुए घर
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में रसूलाबाद कस्बे के हौदापुरवा गांव में सोमवार शाम एक घर के छप्पर में लगी आग ने आसपास के सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छह लोग झुलस गए और सभी घरों की गृहस्थी राख हो गई। अस्पताल में एक महिला की हालत गंभीर है।
दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भीटी कुर्सी का मजरा हौदापुरवा निवासी महेश के घर में रखे छप्पर में अचानक आग लग गई। महेश समेत आसपास के लोग लोग खेतों पर काम करने गए थे। आग ने सात और घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
महिला यशोदा समेत छह लोग झुलस गए। अनंतराम की भैंस जल गई। महेश, रामविलास, रामचंद्र, अनंतराम, राजकुमार, विनय, यशोदा की गृहस्थी जलकर राख हो गई। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। कोटेदार को राशन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।