Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven free skill development courses to begin at the university

विवि में शुरू होंगे सात नि:शुल्क स्किल डेवलपमेंट कोर्स

Wed, 18 Nov 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Seven free skill development courses to begin at the university
कानपुर। नौकरी की तलाश के बजाय युवा अपने हुनर के दम पर रोजगार खड़ा कर सकें, इसके लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने नई पहल की है। विवि में अब ऐसे छोटे अवधि के स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू होंगे जिनके जरिये युवा तकनीकी कामों से लेकर खाद्य उत्पाद और हस्तकला तक का व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर सकेंगे। सातों पाठ्यक्रम नि:शुल्क होंगे और इनमें प्रवेश के लिए विवि का विद्यार्थी होना भी जरूरी नहीं है। इंटर पास कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन


राज्यपाल के निर्देश पर तैयार की जा रही इस योजना में विवि के छह स्कूलों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण की अवधि 40 घंटे निर्धारित की गई है। इसे करीब एक से डेढ़ महीने में पूरा कराया जाएगा। पाठ्यक्रम इस तरह तैयार किए जा रहे हैं कि प्रशिक्षणार्थियों को केवल किताबी जानकारी न मिले बल्कि वे संबंधित काम को खुद करके भी सीखें।
विज्ञापन


इनमें कुछ ऐसे कोर्स भी शामिल हैं जिनकी स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार की संभावनाएं हैं। होटल मैनेजमेंट स्कूल में फूड एवं बेकरी, बेसिक साइंसेज स्कूल में अगरबत्ती एवं धूप उत्पादन और क्रिएटिव एंड परफार्मिंग आर्ट्स स्कूल में पॉटरी का प्रशिक्षण मिलेगा। हेल्थ साइंसेज स्कूल वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ असिस्टेंट तैयार करेगा। एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज स्कूल में फ्लावर डेकोरेशन और इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्कूल में एसी व सोलर रिपेयरिंग सिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी को चीफ कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। डॉ. विशाल अवस्थी और डॉ. दिव्यांश शुक्ला उनका सहयोग करेंगे। फिलहाल सभी कोर्सों का सिलेबस तैयार किया जा रहा है। आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय की योजना इसी साल इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शुरू करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed