फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven fall ill after drinking contaminated water, water department investigation begins

Kanpur News: दूषित पानी पीने से सात बीमार, जलकल विभाग की जांच शुरू

Mon, 09 Feb 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Seven fall ill after drinking contaminated water, water department investigation begins
कानपुर। किदवईनगर गोशाला क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप से दूषित पानी आ रहा है। इसे पीने से सात लोग बीमार पड़ गए हैं। सूचना पर जलकल विभाग ने दो टैंकर पानी खड़ा कराया है। महाप्रबंधक ने भूगर्भ जल की जांच के लिए भूगर्भ जल विभाग को पत्र लिखा है। वहीं, रविवार को अवर अभियंता ने पहुंचकर सीवर चैंबरों और सबमर्सिबल पंप की जांच की।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मंगलवार को हुई बारिश के बाद से ही पानी की गुणवत्ता में गिरावट आई। पहले पानी गंदा आया फिर काला और बदबूदार हो गया। इस दूषित पानी के पीने से संदीप सोनी, उनकी पत्नी नीतू और मां तारा देवी बीमार पड़ गए। इसी प्रकार रानू, उनकी पत्नी मनीषा, बेटा रिशु और बेटी स्वीटी भी बीमार हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जलकल के अवर अभियंता चंद्रकांत मौर्य ने रविवार को सीवर चैंबरों और सबमर्सिबल पंप मोटर के चैंबरों को खोलकर जांच की। जलकल अधिशासी अभियंता गंगासागर सोनकर ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पानी की लाइन टूट गई थी जिसे ठीक कर दिया गया है। नाले को भी क्षतिग्रस्त किया गया था जिसकी मरम्मत की जा रही है। दूषित पानी की शिकायतों के बाद भूगर्भ विभाग से जांच का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इनके घरों में आ रहा है दूषित पानी
पशुपतिनाथ, संदीप सोनी, रानू सोनी, राधेश्याम, पवन पांडेय, इसके अलावा कुछ घरों की बोरिंग का पानी तो साफ आ रहा है, लेकिन उसमें बदबू आ रही है।
--
गोविंदनगर एल वन ब्लॉक में भी लोग हो चुके हैं बीमार
गोविंदनगर एल वन ब्लॉक में जलकल की लाइनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इससे कई लोग बीमार हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। अब मजबूरी में लोग बाजार से पानी खरीद रहे हैं।

--
दूषित पानी से बुखार आ रहा
जब सबमर्सिबल की मोटर चालू करते हैं तो एकदम बदबूदार पानी आता है। बदबू के कारण उल्टी हो जाती है। पानी पीने के बाद से बुखार भी आ रहा है। - तारादेवी
-
खरीदकर ला रहे पानी
सबमर्सिबल पंप का बदबूदार आ रहा है। बर्तनों से भी बदबू आ रही है। घर में पत्नी, बेटा व बेटी बीमार हो गए हैं। बाजार से खरीदकर पानी लाना पड़ रहा है। - रानू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed