{"_id":"6ac553b02591685f0d0f1614","slug":"seven-days-before-the-wedding-the-girl-was-murdered-and-her-body-was-thrown-away-kanpur-news-c-220-1-akb1007-150127-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शादी के सात दिन पहले युवती की हत्या कर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शादी के सात दिन पहले युवती की हत्या कर फेंका शव
Wed, 07 Oct 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11 बजे मैथा-भाऊपुर मार्ग पर रैपालपुर गांव के सामने सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक युवती का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से शव की शिनाख्त कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के रूप में की है। परिजन ने युवती की शादी के सात दिन पहले दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय पौत्री दादानगर कानपुर में बैग बनाने वाली फैक्टरी में काम करती थी। उसकी 11 अक्तूबर को मंधना कानपुर नगर निवासी युवक के साथ शादी होनी थी। पौत्री फैक्टरी में किए काम के रुपये लेने के लिए सोमवार सुबह नौ बजे घर से निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन ने उसे फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन बंद मिला। इस पर परिजन ने फैक्टरी में संपर्क किया तो पता चला कि पौत्री वहां पहुंची ही नहीं है।
परिजन ने रात में उसकी खोजबीन की। कुछ भी पता न चलने वह परिजन के साथ सचेंडी थाना पहुंचा। वहां पुलिस ने शिवली थाना पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल की गई पौत्री के शव की फोटो दिखाई। बताया कि शव सोमवार रात करीब 11 बजे रैपालपुर के पास मिला है। इस पर परिजन ने शिवली थाने आकर शव की शिनाख्त की। बाबा ने आरोप लगाया कि गांव के शिवम व अमन ने उनकी नातिन की हत्या कर शव फेंका है। साथ ही नातिन के साथ दुष्कर्म किए जाने आशंका भी जाहिर की है। पुलिस ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
...............
पिता की हत्या में भी आरोपी था शिवम
शादी के महज सात दिन पहले युवती की हत्या होने से उसकी मां, शादीशुदा बड़ी बहन, दो छोटे भाई, चाचा व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। युवती के बाबा ने बताया कि उसके बेटे की वर्ष 2021 में हत्या कर दी गई थी। इस गम से वह लोग पूरी तरह उभर नहीं पाए थे। बेटे की हत्या के बाद नातिन ने बेटा बन आजीविका चलाने में सहयोग करना शुरू किया था। घर में शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सोमवार सुबह बेटी फैक्टरी जाने के लिए निकली थी। उसे नहीं मालूम था कि बेटे के बाद अब उसकी पौत्री की भी हत्या कर दी जाएगी।
....................
युवती के मोबाइल से सुलझेगी हत्या की गुत्थी
परिजन के अनुसार युवती घर से अपना मोबाइल लेकर निकली थी। शाम को उसका फोन बंद हुआ था। जबकि पुलिस को घटना स्थल पर छानबीन के दौरान युवती का मोबाइल बरामद नहीं हुआ था। पुलिस ने युवती का मोबाइल व हत्यारोपियों की तलाश में खोजबीन शुरू की है। मोबाइल हाथ लगने पर पुलिस को हत्या से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लग सकेंगे। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
..................
बयान
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुष्कर्म व मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंच गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। - अमरेंद्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष शिवली