{"_id":"60b2873ae23a1c28e4481769","slug":"seven-companies-will-give-467-jobs-in-online-employment-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: कोरोना काल में ऑनलाइन रोजगार मेले में सात कंपनियां देंगी 467 नौकरियां, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: कोरोना काल में ऑनलाइन रोजगार मेले में सात कंपनियां देंगी 467 नौकरियां, पढ़ें पूरी जानकारी
Sat, 29 May 2021 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 May 2021 11:56 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सेवायोजन कार्यालय की ओर से कोरोना काल में लगाए जा रहे ऑनलाइन रोजगार मेले के जरिए 467 अभ्यर्थियों को नौकरियां मिलेंगी।
विज्ञापन
जॉब
- फोटो : Source
विस्तार
कानपुर सेवायोजन कार्यालय की ओर से दो महीने बाद 31 मई को लगाए जा रहे ऑनलाइन रोजगार मेले में अब कंपनियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। कंपनियां ने 467 अभ्यर्थियों को नौकरियां देंगी। हाईस्कूल से परास्नातक पास युवाओं के पास नौकरी पाने का अवसर है।
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि एसआरए सिक्योरिटी 10, मगध एग्रोटेक 95, एक्जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड 102, स्कार्पिक्स इंडिया 113, कल्याणी सोलर 74, स्मार्ट टच इंफ्रास्ट्रक्चर 68 और श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस पांच नौकरियां लेकर आएगी।
कार्य क्षेत्र नगर, देहात और बहराइच है। चयनितों को 9500 से 18 हजार वेतन या मानदेय दिया जाएगा। नौकरियां फील्ड एग्जिक्यूटिव, एचआर एग्जिक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स मैनेजर, मैनेजर, सुपरवाइजर आदि पद के लिए हैं। आवेदन ऑनलाइन ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
लिपिकों को मिला प्रमोशन
उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत 93 लिपिक संवर्ग कर्मचारियों और सेवायोजन कार्यालय में कार्यरत 128 लिपिक संवर्ग कर्मचारियों की पदोन्नति प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक और वरिष्ठ सहायक के पद पर की है। उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेवा संगठन कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि तीन साल से कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग की जा रही थी। उन्होंने हर साल पदोन्नति की मांग की।