फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Seven cattle and one buffalo died after drinking poisonous water from the tank in Hamirpur

Hamirpur: हौज का जहरीला पानी पीकर सात गोवंश-एक भैंस की मौत, मौके पर पहुंचे एडीएम  और एएसपी

Sat, 18 Mar 2023 11:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Mar 2023 11:24 PM IST
सार

कुरारा थाना क्षेत्र में जहरीला पानी पीने से सात गोवंश और एक भैंस की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना पर एडीएम व एएसपी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Seven cattle and one buffalo died after drinking poisonous water from the tank in Hamirpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा गांव में हौज का पानी पीने से सात गोवंश और एक भैंस की मौत हो गई। वहीं, एक ही हालत खराब बताई जा रही है। सूचना पर एडीएम और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पतारा गांव में खेतों में चरकर घर वापस लौट रहे गोवंश ने नैठी मोड़ स्थित राम महेश के निजी नलकूप स्थित हौज में पानी पिया। इसके तुरंत बाद जैसे ही वह घर को चले, तभी उन सभी की हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मरने वाले जानवरों में सात गाय व एक भैंस शामिल है। इनमें गांव के कुंवर बहादुर की एक गाय, शीतल अहिरवार की एक भैंस, रज्जू की दो गाय, संजय सिंह की दो गाय, स्वामीदीन की एक गाय, शिवनरेश की एक गाय व रामेश्वर प्रजापति की एक गाय शमिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे हैं आलाअधिकारी
 इनमें एक साड़ भी शामिल बताया गया है। घटना की सूचना पर एडीएम रमेशचंद्र, एएसपी मायाराम वर्मा व एसडीएम सदर रवींद्र सिंह, सीओ सदर राजेश कमल के अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद सरोज ने बताया कि आठ गोवंश के मरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि गोवंश के शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed