फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven bodies out of the river and huge tears

गंगा से निकले सात शव और हजारों आंखों से आंसू

Sat, 26 Sep 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 26 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Seven bodies out of the river and huge tears
सिद्धनाथ घाट पर गुरुवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने से डूबे सभी सात लोगों की मौत हो गई और सबके शव शुक्रवार को गोताखोरों ने निकाल लिए। छह शव घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर और एक युवती का शव डेढ़ किमी दूर ड्योढ़ी घाट पर मिला। अब हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि दो लोगों के शव गुरुवार रात ही निकाल लिए गए थे।इधर, शव को सील करने में पैसे लेने से नाराज मुहल्ले वालों ने हैलट इमरजेंसी में हंगामा किया। इसके बाद मुआवजे की मांग करते हुए हैलट के सामने जीटी रोड जाम कर दी। अफसरों के भरोसा देने पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


चकेरी के शिवकटरा मुहल्ले के निवासी सिटी बस चालक राजेश अग्रवाल के घर गणेश प्रतिमा स्थापित हुई थी। विसर्जन के लिए गुरुवार रात राजेश, परिजन और मुहल्ले के करीब 55 लोग बस से  सिद्धनाथ घाट पहुंचे थे। वहां एक छोटी नाव पर 12 लोग प्रतिमा लेकर गंगा की बीच धारा में चले गए और तभी नाव पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से रात में तीन लोग निकाल लिए गए थे जिसमें दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बाकी लोगों की तलाश में शुक्रवार सुबह पीएसी की स्पेशल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स, उन्नाव और कानपुर के करीब 25 गोताखोर नदी में उतारे गए। सुबह बकरीद की नमाज के चलते निजी गोताखोरों ने नदी में उतरने से मना कर दिया तो तब परिवार के अतुल अग्रवाल शुक्लागंज के गोताखोर मोहम्मद मुश्ताक और उनके छह साथियों को लेकर आए और सब नदी में उतरे।


नमाज के बाद गोताखोर निसार, राजा तिवारी की टीम समेत 30-35 गोताखोर और आ गए। सबसे पहला शव सुबह साढ़े 10 बजे मिला जो संतोष उर्फ गुड्डू अग्रवाल का था। इसके पांच मिनट बाद राजेश अग्रवाल के बेटे यश और फिर एक-एक करके शव निकाल लिए गए। कर्रही खाड़ेपुर से रिश्तेदारी में आई डिंपी का शव दोपहर साढ़े 12 बजे ड्योढ़ी घाट पर मिला।
इनके मिले शव
-तनय अग्रवाल(13) पुत्र महेंद्र अग्रवाल निवासी शिवकटरा
-राजेश अग्रवाल(45) निवासी कोंच जालौन, हाल पता शिवकटरा
-यश अग्रवाल(13) पुत्र राजेश अग्रवाल
-अंशू उर्फ हंसू अग्रवाल(8) पुत्र संतोष अग्रवाल
-संतोष उर्फ गुड्डू अग्रवाल(40) निवासी शिवकटरा
-अजय उर्फ मोनू(25) पुत्र संतोष अग्रवाल निवासी कोंच जालौन
-डिंपी(13) पुत्री वीरेंद्र जैन निवासी कर्रही खाड़ेपुर नौबस्ता

गुरुवार को हुई थी इनकी मौत:
-संतोष अग्रवाल(52) निवासी कोंच जालौन
-संजय अग्रवाल(45) निवासी शिवकटरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed