{"_id":"691a136c6ff6fa78af0bd86a","slug":"set-fire-to-different-places-dumped-goods-worth-millions-kanpur-news-c-216-1-etw1002-133512-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अलग-अलग जगहों पर लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अलग-अलग जगहों पर लगी आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन
बकेवर। लखना बाईपास तिराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर की दुकान व लवेदी में एक किसान की बाजरे की करबी में आग लग गई। दुकान में लगभग पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
लखना के बाईपास तिराहे पर शिवाय इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर की गोदाम में बिजली से हुए शाॅर्ट शर्किट से आग लगने के कारण गोदाम में रखे कीमती सोफा, डबल बेड, गद्दे, तकिया सहित अन्य दहेज में बिक्री के सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक अंशुल यादव ने बताया घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस व फायर बिग्रेड का फोन नहीं उठा तो आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीडि़त ने बताया कि आग लगने की सूचना पड़ोस के ही रामविनोद यादव ने दी। परिजनों के साथ जाकर देखा कि गोदाम में रखे गद्दों व डबल बेड, सोफा सेट, तकिया सहित अन्य शादी विवाह में बिक्री करने के लिए रखा सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल राहुल चौबे ने मौके पर जायजा लिया।
उधर, लवेदी ग्राम पंचायत लवेदी के मजरा गांव हरनारायनपुर में सुबह 10 बजे लाल सिंह के घर के बाहर रखी बाजरा की करबी के गट्ठर में आग लग गई। इससे बाहर रखे 400 करबी के गट्ठर जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
किसान लाल सिंह का कहना है कि उन्होंने 400 गट्ठे खरीदे थे। लाल सिंह की पत्नी ने बताया कि लाल सिंह मजदूरी करने के लिए गए थे। रविवार होने से घर के बाहर मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे कि अचानक धुआं निकले लगा तो बाहर जाकर देखा कि करबी के गट्ठर में आग लग गई थी शोर मचाने पर गांव के लोगों ने आकर आग पर काबू पाने के लिए तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी और लाइट आने पर गांवों के सबमर्सिबल चालू करके आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। इससे कोई भी जन हानि नहीं हो पाई।