फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Set a goal and strive consistently, you will achieve success: Vijay Vikram

लक्ष्य तय कर करें लगातार प्रयास, मिलेगी सफलता : विजय विक्रम

Wed, 15 Oct 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Set a goal and strive consistently, you will achieve success: Vijay Vikram
कानपुर। जिंदगी का फलसफा अलग है। यहां फेल होने में पास होने से ज्यादा सीखने को मिलता है। गीता हमें बताती है कि कर्म करते रहिए फल की चिंता मत करिए। लक्ष्य तय कर लगातार प्रयास करते रहे मंजिल खुद आप तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह बात छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में छात्रों से संवाद करने आए वॉइस ऑफ बिग बॉस एवं वॉइस आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह ने कही। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी में सफलता के बहुत मौके आएंगे हमें बस उन्हें भुनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मैं आर्मी में जाना चाहता था लेकिन सफलता न मिली फिर भी मैं निराश नहीं हुआ और वॉइस आर्टिस्ट के क्षेत्र में सफलता हासिल की। अपने कथन को समाप्त करते हुए उन्होंने कहा कि असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कमी रह गई देखो और सुधारो। छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विवि के कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र रहे। संचालन बीजेएमसी अंतिम वर्ष की आयशा अजमत एवं सौम्या मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर अवस्थी, डॉ. जीतेंद्र डबराल, डॉ. रश्मि गौतम, डॉ. ओम शंकर गुप्ता, डॉ. हरिओम, प्रेम किशोर शुक्ल, सागर कनौजिया समेत अन्य मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन विभाग के सहायक विभागाध्यक्ष डॉ. ओम शंकर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed