फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Services of three outsourced employees of Birth and Death Registration Office terminated

Kanpur News: जन्म, मृत्यु पंजीकरण कार्यालय के तीन आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त

Fri, 29 Aug 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Services of three outsourced employees of Birth and Death Registration Office terminated
कानपुर। जन्म, मृत्यु पंजीकरण के आवेदन फार्म छह-छह महीने तक दबाकर रखने वाले तीन आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं गुरुवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने समाप्त कर दीं।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय स्थित जन्म, मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में आवेदन पत्र लटकाने की शिकायतें आ रही थी। इसपर नगर आयुक्त ने शुरुआती जांच के बाद नगर निगम मुख्यालय स्थित जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में कार्यरत आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार को इस कार्यालय से हटाकर नागरिक सहायता कक्ष (कंट्रोल रूम) से संबद्ध कर दिया था। इसी तरह जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय से दूसरे आउटसोर्स कर्मचारी सुरेंद्र कुमार को भी कंट्रोल रूम और विजय कुमार को नगर निगम बालिका इंटर कालेज हीरामन का पुरवा में स्थानांतरित किया था।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने गुरुवार को बताया कि अब विस्तृत जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में तीनों की लापरवाही की पुष्टि हुई है। इसलिए इन तीनों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनके स्थान पर दूसरे कर्मी लगाए गए हैं उन्हें 15 दिन में आवेदनों का निस्तारण करने के लिए कहा है। एक साल से पुराने मामलों में भी एसीएम की रिपोर्ट आते ही दो दिन में प्रमाणपत्र जारी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed