फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Service and good conduct are most important in social change: Prof. Vinay

समाज परिवर्तन में सेवा और उत्तम आचरण सबसे महत्वपूर्ण : प्रो. विनय

Sun, 21 Sep 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Service and good conduct are most important in social change: Prof. Vinay
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के दीन दयाल सभागार में शनिवार को सेवा पखवाड़ा के तहत संत सम्मेलन और राम से राष्ट्र निर्माण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वरों व महंतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन से किया।
विज्ञापन


संगोष्ठी में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि समाज परिवर्तन में सेवा और उत्तम आचरण सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने संतों के योगदान को युग परिवर्तनकारी बताया। प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि धर्म की प्रेरणा और अच्छी नीयत से ही समाज का कल्याण संभव है। वहीं महंतों ने कहा कि राम राष्ट्र की आत्मा हैं और सेवा, भजन, सरलता और सदाचार से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। कार्यक्रम में कन्या पूजन व सामूहिक भोज भी हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान सिद्धनाथ धाम के महामंडलेश्वर बाल योगी अरुणपुरी, पनकी धाम के महामंडलेश्वर कृष्णदास और महामंडलेश्वर जितेंद्र दास, आनंदेश्वर मंदिर के महंत अरुण भारती आदि ने भगवान श्रीराम को समर्पित वैदिक मंत्राेच्चारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed