फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sensor will give disease information in a few minutes

पलक झपकते इंसान गायब हो जाएगा, यहां वैज्ञानिक तैयार कर रहे ये उपकरण

Sat, 22 Sep 2018 03:13 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 03:13 PM IST
सार

- आईआईटी दिल्ली और डीआरडीओ मिलकर कर रहे इस तकनीक पर काम
- आईआईटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन कई वैज्ञानिकों ने पेश की रिपोर्ट
 

विज्ञापन
Sensor will give disease information in a few minutes
पोस्टरों का किया गया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑप्टिक्स वैज्ञानिक प्रो. डी रॉय चौधरी ने बताया कि ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी की मदद से काफी कुछ हो सकता है। टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी इस पर काफी काम हो रहा है। ऐसे टेक्सटाइल तैयार किए जा रहे हैं जिसे पहनने के बाद इंसान भी गायब हो जाएगा। इस पर देश और दुनिया के कई बड़े वैज्ञानिक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली के प्रो. सेंथलकुमारन ने आईआईटी कानपुर में आयोजित ऑप्टिक्स एंड डेवलपमेंट (प्रकाश विज्ञान) विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन इसकी विस्तृत रिपोर्ट पेश की। 
विज्ञापन

Sensor will give disease information in a few minutes
जानकारी देते प्रो. एन मुकुंदा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मौजूदा समय तकनीक की कमी के चलते कई बीमारियों का सही समय पर पता नहीं चल पाता है। देर से बीमारी का पता चलने पर कई मरीजों की मौत भी हो जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए ऑप्टिकल टेक्सिस माइक्रोस्कोप की तकनीक को मजबूत करने पर काम किया जा रहा है। ऑप्टिक्स की मदद से हम लोग बॉयोलॉजिकल एप्लीकेशन पर आधारित हाईटेक सेंसर तैयार कर रहे हैं। जो इंसान के शरीर के पूरे हिस्से का चंद मिनटों में अध्ययन करके यह बता देगा कि उसे क्या बीमारी है और शरीर के किस हिस्से में बीमारी है। इसके पहले पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें देशभर से जुटे रिसर्च स्कॉलरों ने अपने-अपने पोस्टर प्रस्तुत किए। विजेताओं के नामों का एलान आज किया जाएगा। इस दौरान ऑप्टिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रो. अनुराग शर्मा, प्रो. के मुरलीधर, प्रो. एन मुकुंदा, प्रो. यूरी एस किवशर, डॉ. खेहर सिंह, आयोजन समिति के समन्वयक प्रो. अनंथ रामाकृष्णा, आयोजन समिति के प्रो. जे रामकुमार आदि उपस्थित रहे।

प्रो. सुदर्शन के बारे में भी बताया
संगोष्ठी के दौरान भौतिक विज्ञान के बड़े वैज्ञानिकों में शुमार रहे प्रो. ईसीजी सुदर्शन के जीवनवृत्त पर व्याख्यान भी हुआ। प्रो. एन मुकुंदा ने प्रो. सुदर्शन के बारे में बताया कि दो बार नोबेल विजेताओं की सूची में उनका नाम था लेकिन नोबेल कमेटी के विवादित फैसले के चलते उन पर कोई फैसला नहीं हो पाया। इस दौरान प्रो. खेहर सिंह को विशिष्ट वैज्ञानिक अवॉर्ड भी दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed