{"_id":"57f9e55e4f1c1b655228dddb","slug":"sensation-of-body-of-women-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अावास में मिली महिला जज की लाश, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अावास में मिली महिला जज की लाश, मचा हड़कंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
महिला जज प्रतिभा गौतम अपने पति अभिषेक के साथ फाइल फोटो में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर कैंट थाने के सर्किट हाउस स्थित सरकारी अावास में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला जज की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही माैके पर भारी संख्या में पुलिस व फील्ड यूनिट पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मृतिका के परिजनाें काे भी दे दी गई।
उरई के राजेंद्र नगर निवासी प्रतिभा गौतम कानपुर देहात में बतौर ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं। वह इसके पूर्व कई जनपद में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। रविवार की सुबह पति ने उनकी लाश कमरे में देखी ताे हड़कंप मच गया। इकसी सूचना पुलिस व परिजनाें काे दी। मामला संदिग्ध हाेने के कारण माैके पर फाॅरेंसिक की टीम भी पहुंच गई अाैर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जाता है कि प्रतिभा के पति अभिषेक दिल्ली हाईकाेर्ट में अधिवक्ता हैं। पड़ोसियों के अनुसार चार महीने पहले ही दाेेनाें की शादी हुई थी अाैर प्रतिभा गर्भवती थीं। फिलहाल माैत का कारण स्पष्ट नहीं हाे पाया है। जज का मामला हाेने के कारण पुलिस भी कुछ बाेलने से बचती नजर अा रही है।