फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sensation from death body of police inspector

दरोगा की लाश मिलने से सनसनी

Mon, 27 Mar 2017 11:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
sensation from death body of police inspector
डेमो पिक

कानपुर के पनकी इलाके में रविवार रात झाड़ियों के किनारे दरोगा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश के आसपास खून पड़ा होने की वजह से दरोगा की हत्या किए जाने का शक जताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


भाटिया तिराहा पुराने थाने के मोड़ के पास शाम लाल पल्सर बाइक घंटों से लावारिस हालत में खड़ी थी। देर शाम तक जब कोई बाइक लेने नहीं पहुंचा तो इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस बाइक उठाने पहुंची तो पास में ही झाड़ियों के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। जेब से मिले आई कार्ड से पता चला कि वो इलाहाबाद के होलागढ़ थानाक्षेत्र के अंगुरिहन गांव निवासी मनोज कुमार शुक्ला (38) हैं और वह दरोगा हैं। कानपुर देहात में तैनात है। परिवार फजलगंज फायर स्टेशन में रहता है। यहां कैसे पहुंचे और उनकी तैनाती कहां है, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


ये पैदा कर रहीं शक
बाइक की सिर्फ बैक लाइट ही क्षतिग्रस्त है। इससे प्रतीत हो रहा है कि अगर हादसा है तो इतना भीषण नहीं हुआ होगा कि मौत हो जाए। वहीं, दरोगा का शव गाड़ी से दूर झाड़ियों में मिलना भी संदेह पैदा कर रहा है। वहीं, दरोगा के सिर्फ सिर के पीछे एक ही घाव मिला है। शरीर पर रगड़ का कोई निशान नहीं है। परिस्थिति को देखकर ऐसा लग रहा जैसे किसी ने पीछे से वार किया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed