फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Senior Social Security Assistant trapped in PF death case three days before retirement

Kanpur News: सेवानिवृत्ति से तीन दिन पहले पीएफ डेथ केस में फंसे वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक

Fri, 28 Nov 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Senior Social Security Assistant trapped in PF death case three days before retirement
कानपुर। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक पीएफ डेथ केस में लापरवाही मामले में फंस गए। विभाग ने आरोप पत्र न लेने पर घर के बाहर ही नोटिस चस्पा कर दिया है। वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक 30 नवंबर को सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक के पद पर कार्यरत राजेंद्र कुमार मिश्रा 2020 से कानपुर में तैनात हैं। पूर्व में लखनऊ में तैनात थे। कानपुर में तैनाती के दौरान 2023-24 में 3-4 डेथ केस निपटाने के लिए उन्हें दिए गए थे। उन्होंने इन मामलों के निपटाने में लापरवाही बरती और फाइलें वापस कर दीं जिससे पीड़ितों को भुगतान होने में समय लगा। हालांकि अब भुगतान की प्रकिया पूरी कर ली गई है लेकिन इन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। लेकिन वो आरोप पत्र ले नहीं रहे हैं। इसके बाद विभाग ने 25 नवंबर को स्पीड पोस्ट से उनके पते पर आरोप पत्र भेजा था। फिर 26 नवंबर को प्रवर्तन अधिकारी आलोक दीक्षित को उनके पते पर व्यक्तिगत रूप से भेजा गया। अधिकारी के पहुंचने पर भी राजेंद्र कुमार मिश्रा निवास पर नहीं मिले। फोन पर संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हुई। इसके बाद मौके पर उपस्थित परिवार के सदस्य ने भी पत्र लेने लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद अधिकारी ने कुछ लोगों की मौजूदगी में उनके घर के बाहर नोटिस कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed