फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Send samples to two corona suspect patients for investigation

कानपुर में मिले दो कोरोना संदिग्ध, जांच के लिए भेजे गए रोगियों के सैंपल

Wed, 04 Mar 2020 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Mar 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Send samples to two corona suspect patients for investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
ब्राजील से आए कानपुर के दो लोगों के कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने बुधवार को इनके सैंपल लिए हैं। इन रोगियों में फ्लू के साधारण लक्षण मिले हैं। एक रोगी गुजैनी और एक साकेतनगर का है। इनमें एक महिला और एक पुरुष है।
विज्ञापन


दोनों का सैंपल लेकर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ भेज दिया गया है। इन रोगियों की रिपोर्ट 24 घंटे में आने की उम्मीद है। इसके अलावा विदेशों से आए अन्य लोगों पर भी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

चकेरी एयरपोर्ट पर 310 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग में सख्ती कर दी गई है। जिन संदिग्ध कोरोना रोगियों के सैंपल भेजे गए हैं वह एक सप्ताह पहले ब्राजील से शहर लौटे हैं। इनकी सिंगापुर और थाइलैंड से कनेक्टिंग फ्लाइट रही थी।

वह बिजनेस के सिलसिले में ब्राजील गए थे। उसके बाद तीन दिन से उन्हें फ्लू के साधारण लक्षण हैं। बुधवार को सांस की दिक्कत होने पर स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने दोनों के सैंपल लिए हैं। उन्हें घर में आइसोलेशन में रखा गया है।

घरवालों को मास्क मुहैया कराया गया है। इसके अलावा विदेश से आए अभी तक लापता 15 लोगों की भी तलाश की जा रही है। सबसे अधिक ध्यान उन लोगों पर दिया जा रहा है जो नेपाल से शहर आ रहे हैं।

इनके संबंध में किसी को जानकारी नहीं है। जिला महामारी विज्ञानी डॉ. देव सिंह ने बताया कि जिन लोगों के सैंपल भेजे गए हैं, उनमें गंभीर लक्षण नहीं है। एहतियातन सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed