फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Semi-naked body of a young man found in Ramganga Canal; identity not established.

Kanpur News: रामगंगा नहर में मिला युवक का अर्धनग्न शव, शिनाख्त नहीं

Mon, 28 Sep 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Semi-naked body of a young man found in Ramganga Canal; identity not established.
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के परसौरा गांव के पास रामगंगा नहर किनारे रविवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न शव बबूल के पेड़ से अटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाल जांच-पड़ताल की। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी भेजा है। रामगंगा नहर किनारे शौच को गए किसानों ने पानी में शव देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इधर शव मिलने की जानकारी पर आसपास गांव के लोग जा पहुंचे। शव ने क्षत-विक्षत शव देख हत्या कर फेंके जाने की बात कही। पुलिस ने लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव पानी में पड़े रहने के कारण फूल जाने से कोई पहचान नहीं कर सका। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शव कई दिनों पुराना मालूम पड़ता है। मृतक का बायां हाथ कलाई से कटा हुआ है। शरीर में काली सैंडो बनियान लाल बॉर्डरदार मिली है। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed