फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Selling marijuana is more profitable than selling chapattis, smuggler turns street vendor

Kanpur News: छुआरों से ज्यादा गांजा बेचने में मिला मुनाफा, तस्कर बना फेरी दुकानदार

Sat, 20 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Selling marijuana is more profitable than selling chapattis, smuggler turns street vendor
झींझक। मंगलपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बिछियापुर खडंजा मार्ग से एक युवक को 1.200 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने छुआरा की बिक्री से ज्यादा गांजा बिक्री में मुनाफा मिलने की वजह से तस्कर बनने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बिछियापुर खडंजा के पास से अकबरपुर निवासी ब्रजेश कंजड़ को 1.200 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 16 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांवों में फेरी लगाकर छुआरा बेचता था। इससे उसके शौक पूरे नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन

कुछ समय पहले वह अकबरपुर में आने वाले बाहरी गांजा तस्करों के संपर्क में आया था। गांजा बिक्री में अधिक मुनाफा मिलने पर लालच में आ गया। फेरी लगाने की वजह से उसका जिले में लोगों से संपर्क अच्छा होने के चलते वह छोटे तस्करों व गांजा पीने वाले लोगों को छुआरा बेचने की आड़ में गांजा बेचने लगा। इसके उसके शौक भी आसानी से पूरे होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को गांजा बेचने के लिए निकला था मगर रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को थाना पुलिस ने रसूलाबाद निवासी आशुतोष यादव व विवेक कंजड़ को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में बृजेश कंजड़ का नाम प्रकाश में आया था। बृजेश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed