{"_id":"5fe6174f8ebc3e40fc606145","slug":"seeing-the-weeping-of-innocent-in-the-bus-the-driver-stopped-the-bus-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में मासूम को रोते देख चालक ने कोतवाली में रोकी बस, रोने पर पिता को समझा बच्चा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में मासूम को रोते देख चालक ने कोतवाली में रोकी बस, रोने पर पिता को समझा बच्चा चोर
Fri, 25 Dec 2020 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
पिता की गोद में मासूम
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में एक व्यक्ति की गोद में मासूम को रोता देखकर चालक ने बच्चा चोर समझ अकबरपुर कोतवाली के सामने बस रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ससुराल में पत्नी से झगड़ने के बाद छह माह की मासूम को जबरन लेकर घर फिरोजाबाद जा रहा था।
अकबरपुर कोतवाल ने मासूम के लिए दूध आदि की व्यवस्था कराई और मां को फतेहपुर से बुलाया। शुक्रवार को कानपुर से औरैया की ओर जा रही रोडवेज बस में एक व्यक्ति की गोद में छह माह की मासूम लगातार रो रही थी। चालक व सवारियों ने पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दिया।
बच्चा चोर समझकर चालक ने बस अकबरपुर कोतवाली के सामने रोक दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने कड़ाई से पूछताछ की तो अपना नाम परवेज निवासी फिरोजाबाद बताया। बताया कि फतेहपुर में उसकी ससुराल है। उसका पत्नी फरीन उर्फ बेबी से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
वह मासूम को लेकर वापस घर जा रहा था। इधर, बच्ची भूख से रोने लगी। कोतवाल ने मासूम के लिए दूध की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि युवक को समझाकर पत्नी को बुलाया गया है। बच्ची को दंपती की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।