फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seeing the weeping of innocent in the bus, the driver stopped the bus in the police station

बस में मासूम को रोते देख चालक ने कोतवाली में रोकी बस, रोने पर पिता को समझा बच्चा चोर

Fri, 25 Dec 2020 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Seeing the weeping of innocent in the bus, the driver stopped the bus in the police station
पिता की गोद में मासूम - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में एक व्यक्ति की गोद में मासूम को रोता देखकर चालक ने बच्चा चोर समझ अकबरपुर कोतवाली के सामने बस रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ससुराल में पत्नी से झगड़ने के बाद छह माह की मासूम को जबरन लेकर घर फिरोजाबाद जा रहा था।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाल ने मासूम के लिए दूध आदि की व्यवस्था कराई और मां को फतेहपुर से बुलाया। शुक्रवार को कानपुर से औरैया की ओर जा रही रोडवेज बस में एक व्यक्ति की गोद में छह माह की मासूम लगातार रो रही थी। चालक व सवारियों ने पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


बच्चा चोर समझकर चालक ने बस अकबरपुर कोतवाली के सामने रोक दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने कड़ाई से पूछताछ की तो अपना नाम परवेज निवासी फिरोजाबाद बताया। बताया कि फतेहपुर में उसकी ससुराल है। उसका पत्नी फरीन उर्फ बेबी से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मासूम को लेकर वापस घर जा रहा था। इधर, बच्ची भूख से रोने लगी। कोतवाल ने मासूम के लिए दूध की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि युवक को समझाकर पत्नी को बुलाया गया है। बच्ची को दंपती की सुपुर्दगी में दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed