{"_id":"61b3b8d4f097bb03fb050b9a","slug":"seeing-the-filth-in-rura-chc-the-mla-installed-a-broom-inspired-to-adopt-cleanliness-akbarpur-news-knp6688758109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूरा सीएचसी में गंदगी देख विधायक ने लगाई झाडू़, स्वच्छता अपनाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूरा सीएचसी में गंदगी देख विधायक ने लगाई झाडू़, स्वच्छता अपनाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
रूरा सीएचसी परिसर में झाड़ू लगाती विधायक। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रूरा। सदर विधायक ने शुक्रवार को कस्बे की सीएचसी का निरीक्षण किया। कोविड वैक्सीनेशन कक्ष में मेज पर गंदगी मिली। दवा काउंटर पर धूल जमी थी। खिड़की दरवाजों के परदे गंदे मिले। परिसर भी साफ सुथरा नहीं था। विधायक ने नाराजगी जताई और खुद वहां रखी झाडू़ उठा ली। विधायक को अस्पताल परिसर की सफाई करते देख लोग जुट गए। इस दौरान विधायक ने सभी से स्वच्छता ही सेवा के भाव को अपनाने को कहा।
सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला शुक्रवार दोपहर रूरा सीएचसी पहुंचीं। वह सबसे पहले कोविड टीकाकरण कक्ष में पहुंचीं। वहां कक्ष में रखी मेज पर गंदगी मिली। कमरे के पर्दे व खिड़कियां गंदी मिली। इसके बाद दवा वितरण कक्ष पहुंची विधायक को दवाओं के डिब्बों पर धूल जमी दिखी, जबकि दवाएं व्यवस्थित तरीके से नहीं रखी गई थी।
अस्त व्यस्त पड़ी दवाइयों को सही तरीके से रखने की ताकीद उन्होंने फार्मासिस्ट को की। विधायक ने अस्पताल प्रभारी डॉ. संध्या से गंदगी पर नाराजगी जताई। प्रभारी ने सफाई कर्मी तैनात न होने का तर्क दिया। इस पर विधायक ने सीएमओ डॉ. एके सिंह से फोन पर वार्ता की। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नगर पंचायत के सफाई कर्मी को लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
यहां चिकित्सा उपकरणों को उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। निरीक्षण कर विधायक निकलीं तो परिसर में भी गंदगी मिली। इस पर उन्होंने वहां रखी झाडू़ उठा ली और सफाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने भी झाडू़ लगाकर परिसर साफ किया। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सभी को स्वच्छता ही सेवा के भाव को अपनाने की जरूरत है। खुद सफाई करने की आदत डालने से गंदगी दूर होगी और परिवेश साफ सुथरा रहेगा।