{"_id":"6830d408dee7618b93036b2b","slug":"seeing-less-light-in-the-examination-hall-the-minister-of-state-for-higher-education-said-make-adequate-arrangements-for-light-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1123523-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परीक्षा कक्ष में कम रोशनी देख उच्च शिक्षा राज्यमंत्री बोलीं, करें प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परीक्षा कक्ष में कम रोशनी देख उच्च शिक्षा राज्यमंत्री बोलीं, करें प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था
विज्ञापन
वीएसएसडी कॉलेज का निरीक्षण करती उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी।
- फोटो : सूचना विभाग
कानपुर। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शुक्रवार को वीएसएसडी डिग्री कॉलेज नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। कमरों में रोशनी कम मिलने पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
साथ ही परीक्षा कक्षों में अनिवार्य तौर पर दो कक्ष निरीक्षक तैनात करने को कहा। इसके अलावा छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और ऑनलाइन कई जनपदों की मॉनिटरिंग की।
राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने परीक्षा नियंत्रण कक्ष से कन्नौज के पीएसएम काॅलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय छिबरामऊ, फर्रुखाबाद के गिरिजा देवी डिग्री काॅलेज, मेजर एसडी सिंह डिग्री काॅलेज सकवाई, इटावा के एमएस महाविद्यालय और औरैया के जनता महाविद्यालय अजीतमल में चल रही परीक्षाओं को देखा।
विज्ञापन
इसके बाद वह वीएसएसडी डिग्री काॅलेज नवाबगंज गईं, जहां एमपीएड, बीपीएड ओर एमएड की परीक्षा कराई जा रही थी। यहां उन्हें परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं मिली।
इस पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बिपिनचंद्र कौशिक से प्रकाश की व्यवस्था ठीक करने और कमरों को दुरुस्त करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कुलसचिव डाॅ. अनिल कुमार यादव और परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार मौजूद रहे।