फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seeing groom's teeth Daughter's father said marriage ceremony can not be done

दूल्हे के दांत देखकर बेटी के पिता ने कहा- कन्यादान नहीं होगा, फिर दुल्हन को लेकर कही गई अजीब बात

Mon, 27 May 2019 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
seeing groom's teeth Daughter's father said marriage ceremony can not be done
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज में दूल्हे के दांत देखकर दुल्हन के पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे को धोखे से चेकअप के लिए अस्पताल भी ले गए। वहां पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर दोपहर को फेरे पड़ सके। सात फेरों की रस्म से पहले दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन को लेकर भी एक ऐसी बात कही जिससे सभी का पारा हाई हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज निवासी राकेश की बेटी रागिनी की बरात रविवार को मैनपुरी जनपद के नवीगंज थानाक्षेत्र के गांव हरिहरपुर से आई थी। रात मे द्वारचार की रस्म आदि होने के बाद सोमवार सुबह दूल्हा विजय कपड़े आदि बदलने जनवासे गया था। तभी दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता रामबरन से कहा कि तुम्हारे बेटे के जबड़े की सर्जरी हुई है। उसके दांत नकली हैं। इससे वह बेटी की शादी नहीं करेंगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

दूल्हे के पिता ने कहा कि परीक्षण होगा तो दुल्हन का भी होगा

उन्होंने दूल्हे का डॉक्टरी परीक्षण कराने की बात कही। रामबरन इस पर तैयार नहीं हुए। इसी दौरान कुछ लोग दूल्हे को फेरे के लिए ले जाने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर फर्रुखाबाद के अस्पताल में चेकअप के लिए ले गए। इसकी भनक लगते ही रामबरन भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।

उन्होंने कहा कि परीक्षण होगा तो दुल्हन का भी होगा। रिश्तेदार दोनों पक्षों को समझाकर वापस ले गए। गांव में काफी देर तक पंचायत होने के बाद सोमवार दोपहर दो बजे के बाद फेरे की रस्म पूरी हो सकी। उसके बाद दुल्हन की विदा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed