फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   seed store centre

एक करोड़ की लागत से बनेगा बहुउद्देशीय बीज भंडार

Fri, 05 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
seed store centre
शिवली का जर्जर राजकीय बीज भंडार। - फोटो : AKBARPUR
शिवली। किसानों को बीज के साथ ही तकनीकी जानकारी देने के लिए अब कस्बे में बहुउद्देशीय बीज भंडार बनेगा। इसके लिए एक करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। कार्यदायी संस्था जल्द काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

शिवली में करीब चार दशक पहले किसानों को सरकारी स्तर से बीज उपलब्ध कराने के लिए कल्यानपुर रोड पर राजकीय बीज भंडार बनाया गया था। हालांकि, देखरेख के अभाव में यह भवन जर्जर हो गया। भवन में खतरे के बीच कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए नया बीज भंडार बनाने की मांग की जा रही थी। बीज भंडार प्रभारी दीपक ने बताया कि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की टीम ने बीज भंडार परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवली में बहुउद्देशीय और तकनीकी बीज भंडार बनेगा। इसके लिए धनराशि मंजूर की गई है। कार्यदायी संस्था जल्द काम शुरू करेगी।
- सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी
परेशानियों से मिलेगी निजात
नया बीज भंडार बनने से किसान उत्साहित हैं। ढाकन शिवली के पूर्व प्रधान राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि नया बीज भंडार बनने से किसानों को तकनीकी जानकारी भी मिल सकेगी। कस्बा शिवली के सोनू यादव ने कहा कि उन्नत खेती पर जोर है। इसका फायदा किसानों को मिलेगा। बढ़हिनपूरवा के अजीत पाल कहते हैं कि किसानों को अब परेशानी नहीं होगी। मैथा के कल्लू सेंगर ने कहा कि किसानों को एक स्थान पर बीज और तकनीकी जानकारी मिल सकेगी।

बनेगा तकनीकी कक्ष, मिलेंगे उपकरण
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बहुउद्देशीय बीज भंडार में बीज के साथ किसानों की जरूरत की मशीनरी और तकनीकी जानकारी के लिए अलग कक्ष बनाया जाएगा। यहां विशेषज्ञ की तैनाती होगी। इसका फायदा किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed