{"_id":"67e45ab359b408762404e03a","slug":"security-of-industrial-areas-will-be-equipped-with-ai-mou-signed-with-iit-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1051290-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एआई से लैस होगी औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा, आईआईटी से हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एआई से लैस होगी औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा, आईआईटी से हुआ एमओयू
विज्ञापन
एमओयू के बारे में जानकारी देते यूपीसीडा के सीईओ व आईआईटी के प्रोफेसर।
- फोटो : यूपीसीडा
कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) औद्योगिक क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा के लिए एआई तकनीक का उपयोग करने जा रहा है। इसके लिए बुधवार को यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने आईआईटी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रोफेसर सच्चिदानंद त्रिपाठी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। आईआईटी की मदद से औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा के मानक को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा को और चाक चौबंद करने के लिए यूपीसीडा यहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले कैमरे लगवा रहा है। यह कैमरे कहीं पर भी आपराधिक गतिविधि होने पर खुद ही पुलिस को अलर्ट भेजेंगे। इससे आग लगने की सूचना फायर स्टेशन तक पहुंचेगी।
इस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। सब कुछ दुरुस्त होने पर औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों, उद्यमियों, कर्मचारियों की सुरक्षा बेहतर तरीके से होगी। इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने और सही तरह से संचालन के लिए आईआईटी से यूपीसीडा ने करार किया है।
विज्ञापन
इसके तहत आईओटी सेंसर और एआई विश्लेषण के माध्यम से उपकरणों की सेहत और पर्यावरणीय स्थितियों की निगरानी हो सकेगी। औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाले डाटा का विश्लेषण एआई सिस्टम से होगा।
सुरक्षित औद्योगिक क्षेत्र परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। एआई तकनीक से सुरक्षा की जाएगी। इस एमओयू से औद्योगिक क्षेत्रों को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और कुशल बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। नई संरचना में सुधार होगा। - मयूर माहेश्वरी, यूपीसीडा सीईओ