फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Secretary was found consuming fodder meant for 71 cows, suspended

Kanpur News: 71 गोवंशाें का चारा डकार रहा था सचिव, निलंबित

Sat, 06 Dec 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Secretary was found consuming fodder meant for 71 cows, suspended
कानपुर (बिल्हौर)। एसडीएम बिल्हौर डॉ. संजीव दीक्षित व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आईडीएन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बिल्हौर ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ी बिहारीपुर गांव की गोशाला का निरीक्षण किया तो सचिव की पोल खोल गई। रजिस्टर में दर्ज 230 गोवंशों में 71 गोवंश गायब मिले। इसके बावजूद रजिस्टर में 230 गोवंशों के हिसाब से चारा की खपत दिखाई गई थी। गोपालक गायब 71 गोवंशों की जानकारी नहीं दे सके। आठ गोपालकों में तीन ही ड्यूटी पर मिले। इस पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर ककवन ब्लॉक बीडीओ से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

गोशाला में साफ-सफाई के भी पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी महीने में एक-दो बार ही आते हैं। गोशाला में भूसा व खली गोदाम खाली मिला। कटीली चारदीवारी कई स्थानों पर टूटी मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि जानवर टूटी दीवार से निकलकर खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर देते हैं। एसडीएम ने बताया कि गोशाला का हाल बेहद खराब मिला है। प्रथम दृष्टया ग्राम पंचायत अधिकारी समीर कुमार की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दो गोवंश मृत अवस्था मिले थे। इनका निस्तारण अधिकारियों ने करा दिया। इसके अलावा चोकर भंडारण स्थल सहित अन्य जगहों पर गंदगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed