फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Second phase trials for the Kanpur Kho-Kho Premier League on July 12.

Kanpur News: कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग में दूसरे चरण का ट्रायल 12 जुलाई को

Wed, 08 Jul 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Second phase trials for the Kanpur Kho-Kho Premier League on July 12.
कानपुर। कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 के दूसरे चरण का ट्रायल 12 जुलाई को होगा। यह पी-रोड स्थित हरसहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज में सुबह दस बजे से आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में प्रदेश के उन खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिन्होंने लीग के लिए पहले से पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन



आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि यदि कानपुर मंडल का कोई पात्र खिलाड़ी अब तक पंजीकरण नहीं करा सका है, तो वह 12 जुलाई से पहले कराकर ट्रायल में हिस्सा ले सकता है। पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए आनंद कुमार से मोबाइल नंबर 8299832630 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


ट्रायल का आयोजन कानपुर जिला खो-खो संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के संरक्षण में होगा। चयन प्रक्रिया की निगरानी सेलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन शिवलाल यादव और टेक्निकल बोर्ड के चेयरमैन महेश चंद्र झा करेंगे। ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग-2026 में खेलने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed