{"_id":"5eb0386f8ebc3e9046021d5c","slug":"second-corona-positive-found-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Update: कानपुर देहात में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हडकंप, सूरत से आया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Update: कानपुर देहात में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हडकंप, सूरत से आया था युवक
Mon, 04 May 2020 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
कानपुर देहात में सोमवार देर शाम कानपुर मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट मेंं सूरत से एक सप्ताह पहले आए युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले गुजरात के सूरत से सरवनखेड़ा विकासखंड क्षेत्र के गांव में एक युवक आया था।
जुकाम, बुखार जैसे लक्षण होने पर वह रनियां के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने गया था। वहां उसके लार के स्वाब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि कानपुर मेडिकल कालेज से सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में सूरत से आए युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।

युवक का सैंपल भेजने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था। खुद मौके पर जा रहे हैं। युवक को कोरोना अस्पताल भेजा जाएगा। उसके परिजनों व संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। युवक की केस हिस्ट्री तलाशी जा रही है।
वहीं सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद महकमे में हडक़ंप मच गया। सीएमओ समेत अन्य अफसर देर शाम कोरोना पॉजिटिव युवक के गांव रवाना हुए। मालुम हो कि बीती 29 अप्रैल को झारखंड निवासी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
उसे कानपुर नगर के सरसौल कोरोना अस्पताल भेजा गया था। उसने 30 अप्रैल की सुबह सैनिटाइजर पी लिया था। इसके बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 1 मई को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में दूसरे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।