फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SDM's surprise inspection of PHC, doctor and pharmacist found absent

Kanpur News: एसडीएम का औचक निरीक्षण पीएचसी में डॉक्टर व फार्मासिस्ट मिले अनुपस्थित

Tue, 07 Oct 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
SDM's surprise inspection of PHC, doctor and pharmacist found absent
कानपुर। एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरवल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात डाॅक्टर और फार्मासिस्ट दोनों अनुपस्थित पाए गए, जबकि मरीज इलाज के लिए मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

निरीक्षण की जानकारी होने पर डाॅक्टर ने तत्काल फोन से एसडीएम को बताया कि नाइट ड्यूटी के कारण उन्हें कार्यालय आने में देर हो गई। थोड़ी देर बाद वे निरीक्षण के दौरान केंद्र पर पहुंच गए। एसडीएम ने उन्हें निर्देशित किया कि समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहकर केंद्र संचालन सुनिश्चित करें। जबकि अनुपस्थित फार्मासिस्ट के विरुद्ध कार्यवाही के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

इस बीच एसडीएम ने नरवल स्थित पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का भी जायजा लिया। वहां चिकित्साधिकारी अवकाश पर पाए गए। इस पर उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि यदि कोई अधिकारी अवकाश पर हो तो उनकी जगह अन्य प्रतिष्ठानी अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed