फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SDM waived policemen

एसडीएम ने पुलिसवालों को माफ किया

Wed, 25 May 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Wed, 25 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
SDM waived policemen
कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग करते अफसर। - फोटो : amarujala
कानपुर। आईपीएल मैच (21 मई) के दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम के गेट नंबर छह पर एसडीएम घाटमपुर सुखवीर सिंह यादव से मारपीट के मामले में मंगलवार को सुलह हो गई। पुलिस की तरफ से पीसीएस अधिकारी से माफी मंगाने का प्रस्ताव आया था, जिसे पीसीएस अफसरों ने खारिज कर दिया। साथ ही आरोपी पुलिस कर्मचारियों को माफ कर दिया। कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग करके हड़ताल खत्म करने का एलान किया। देर शाम अफसरों ने कामकाज भी निपटाया।
विज्ञापन

एसडीएम घाटमपुर से पुलिस कर्मचारियों की मारपीट और मामले में रिपोर्ट न होने से नाराज पीसीएस अधिकारियों ने मंगलवार को कलमबंद हड़ताल कर दी। जिले के सभी एडीएम, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएम ने कामकाज नहीं किया। पीसीएस अधिकारियों के समर्थन में कलक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन और तहसील एसोसिएशन ने भी कामकाज ठप रखा। इसी का नतीजा रहा कि सदर, बिल्हौर, घाटमपुर और नर्वल तहसील क्षेत्र में सब कुछ बंद रहा। कलक्ट्रेट (डीएम दफ्तर) में सन्नाटा पसरा रहा। सभी एडीएम, एसडीएम और एसीएम के कार्यालयों में ताला लटक गया। इससे पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बढ़ा और आनन-फानन में एफआईआर कराने की पहल की गई। इस सिलसिले में अधिकारियोें ने कलक्ट्रेट हाॅल में मीटिंग की। इसी बीच रीजेंसी अस्पताल में भर्ती एसडीएम सुखवीर सिंह यादव कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे।  सभागार में तहरीर लिखी गई लेकिन ऐन वक्त पर एफआईआर कराने का फैसला टाल दिया गया। कहा कि   पुलिस की तरफ से एसडीएम घाटमपुर से माफी का प्रस्ताव आया है। ऐसा करना अनुचित है। इस मामले को यहीं खत्म करना ठीक रहेगा। एडीएम फाइनेंस ने हड़ताल खत्म किए जाने की  पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस ने दिखाई अराजकता
एसडीएम घाटमपुर सुखवीर सिंह यादव मंगलवार को मीडिया के सामने आए। कहा कि आईपीएल मैच के दौरान जो जिम्मेदारी मिली थी, उसका निर्वहन कर रहा था। पुलिस ने अराजकता दिखाई और मारपीट की। इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को भी है। इसके बावजूूद मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इसका संज्ञान खुद पुलिस को लेना चाहिए था। सुखवीर मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed