फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SDM publicly thrashed the complainant during the sampoorn samaadhaan divas in Fatehpur

एसडीएम की दादागीरी: संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी को सरेआम पीटा, तीन साल से दाखिल खारिज के लिए परेशान था पीड़ित

Sat, 21 May 2022 01:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 May 2022 01:36 PM IST
सार

खागा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में एक शख्स को फरियाद करना महंगा पड़ गया। एक जमीन के मामले में तीन साल से दाखिल खारिज के लिए परेशान हो रहे शख्स के साथ एसडीएम खागा अजय नारायण सिंह मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
SDM publicly thrashed the complainant during the sampoorn samaadhaan divas in Fatehpur
संतोष गुप्ता को धक्का देते एसडीएम खागा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में संपूर्ण समाधान दिवस में खागा तहसील पहुंचे एक फरियादी की तेज आवाज से आग बबूला हुए एसडीएम खागा ने उसे धक्के देकर बाहर निकाला। इस दौरान उसे थप्पड़ भी जड़ दिए। इस घटना का वीडियो पुलिस व राजस्व कर्मियों ने बना रहे थे। एसडीएम ने उसे कोतवाली पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बता दें कि फतेहपुर के राधानगर निवासी संतोश गुप्ता का एक जमीन को लेकर दाखिल खारिज का वाद न्यायालय तहसीलदार खागा के यहां चल रहा था। संतोष के मुताबिक तीन साल से वह लगातार तहसील के चक्कर लगा रहा है और उसका काम नहीं किया जा रहा है। उससे कई बार रिश्वत भी ली जा चुकी है। 
विज्ञापन

वहीं, परेशान संतोष गुप्ता, अपनी मां व बेटी के साथ तहसील खागा पहुंचा और संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या बताई। इस दौरान संतोष गुप्ता ने प्रशासनिक अव्यवस्था पर आक्रोश जताया और तेज आवाज में बात करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख पुलिस ने उसे शांत रहने के लिए कहा, लेकिन वह शांत नहीं हो रहा था। इस दौरान समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम खागा अजय नारायण सिंह आग बबूला होकर उठे और उसे धक्का देकर थप्पड़ जड़ दिया और पुलिस हिरासत में दिया। यह देखकर सभी लोग दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed