{"_id":"5cdfb72bbdec22076e31a906","slug":"sdm-ardali-committed-suicide-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के अर्दली ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- उपजिलाधिकारी ने कहा तुम चोर हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के अर्दली ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- उपजिलाधिकारी ने कहा तुम चोर हो
Sat, 18 May 2019 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 18 May 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में एसडीएम के अर्दली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से एसडीएम दफ्तर के साथ ही आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तहसील परिसर में एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही ग्रामीणों ने दो जगह जाम लगाया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाकर और कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद जाम खुलवाया जा सका। घटना के बाद से एसडीएम का मोबाइल फोन बंद बता रहा है।
महोबा जिले की कुलपहाड़ तहसील में एसडीएम देवेंद्र सिंह के अर्दली इलाही बक्स सिंह का शव एसडीएम चंबर के सामने पंखे से लटका मिला। घटना से एसडीएम दफ्तर के साथ ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि एसडीएम ने मुझे चोर कहा, साथ ही अन्य बातों का जिक्र किया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।