फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scuffle breaks out between students at HBTU annual function

Kanpur News: एचबीटीयू के वार्षिकोत्सव में छात्रों के बीच हाथापाई

Tue, 31 Mar 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Scuffle breaks out between students at HBTU annual function
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में चल रहे वार्षिकोत्सव अध्याय में मामूली बात पर छात्रों के दो गुटों में जमकर हाथापाई हो गई। इसमें तीन छात्रों को चोटें आई हैं। विवि के वीसी प्रो. समशेर ने टीम गठित करके जांच का आदेश दिया है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने प्रथम दृष्ट्या 23 छात्रों को दोषी मानते हुए वार्षिकोत्सव के सभी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। मामले की जांच पूरी होने के बाद दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एचबीटीयू में वार्षिकोत्सव अध्याय-26 चल रहा है। रविवार देर रात मामूली कहासुनी को लेकर कुछ छात्रों में कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद दोनों गुट के छात्र गुरुदेव चौराहे के पास आपस में भिड़ गए। वहां से पुलिस ने भगाया तो विवि के पश्चिमी परिसर में पहुंच गए और वहां भी उनके बीच मारपीट हुई। यहां शिक्षकों को आता देख छात्र हॉस्टल की ओर भाग निकले। वहां भी उनके बीच मारपीट हुई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में 23 छात्र दोषी मिले हैं। इनमें बीटेक अंतिम वर्ष के 13 छात्र, द्वितीय वर्ष के सात छात्र और तृतीय वर्ष तीन छात्र शामिल हैं। विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए वार्षिकोत्सव में प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed