{"_id":"5c9cfcd8bdec224e4c203669","slug":"scorpio-collides-with-tree-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, दो लोग घायल
Thu, 28 Mar 2019 10:26 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र में भल्लाफार्म मार्ग पर सरायजोगा गांव के पास स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से परिजन उन्हें निजी वाहन से कानपुर लेकर चले गए।
कानपुर के गोपालनगर निवासी डा. आनंद यादव (45) पुत्र सुंदर यादव अपनी पत्नी कुसुमा (40), रिश्तेदार गीता (38) यादव पत्नी सुनील यादव निवासी जूही कानपुर, दिपाली(18) पुत्री सुनील यादव, आकांक्षा (30) पत्नी कमल किशोर, अक्षत (7) पुत्र कमल किशोर स्कार्पियो कार से असोहा थानाक्षेत्र के सरवन गांव के निकट स्थित एक मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद वह कार से लौट रहे थे। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सरांयजोगा के पास उनकी स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। डॉ. आनंद यादव ने बताया कि वह सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे जगदेव सिंह यादव के रिश्तेदार हैं।