फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scooty rider retired professor dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत

Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider retired professor dies due to truck collision
केसी गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। आरएसएस के नगर संघ चालक व रिटायर्ड प्रोफेसर की स्कूटी में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर झांसी रेफर कर दिया। परिजन झांसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से स्वयं सेवकों में भी शोक की लहर है। कोतवाल शिवगोपाल के मुताबिक नगर संघ चालक हेलमेट नहीं लगाए थे ,जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर केसी गुप्ता (70) शुक्रवार सुबह 11 बजे स्कूटी से कालपी रोड स्थित मेडिकल कालेज अपना चेकअप कराने जा रहे थे। तभी मेडिकल गेट के पास कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने सेे उनके सिर में भी गंभीर चोटें आईं और पैर में चोट लग गई।
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन झांसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रक को लोगों ने बाइक से पीछ ाकर पकड़ लिया और चालक को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि केसी गुप्ता डीवीसी कालेज के रिटायर्ड प्रोफेसर और आरएसएस के नगर संघ चालक थे। उनके दो पुत्र संजय गुप्ता व अजय गुप्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed