फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scientific farming techniques taught to farmers to increase pulses production

Kanpur News: दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को सिखाई वैज्ञानिक खेती की तकनीक

Sun, 23 Aug 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Scientific farming techniques taught to farmers to increase pulses production
रसूलाबाद। दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और फसलों की बेहतर पैदावार के लिए भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर की ओर से शनिवार को ग्राम पंचायत भीखदेव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को दलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसलों में प्रयोग होने वाली आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. टीएन तिवारी और मुख्य तकनीकी अधिकारी लखन वर्मा ने किसानों को दलहनी फसलों की खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने फसल की बुवाई, उचित बीज का चयन, पोषक तत्व प्रबंधन, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा रोग एवं कीटों की पहचान और उनकी रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। वैज्ञानिकों ने कहा कि दलहन फसलों की खेती में आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत को भी नियंत्रित कर सकते हैं। फसल में रोग या कीट का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते उचित उपाय करने से फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने फसल उत्पादन से संबंधित समस्याओं को लेकर वैज्ञानिकों से सवाल किए। विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं का समाधान बताते हुए उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में किसानों को दलहनी फसलों में प्रयोग होने वाली आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। यहां मनीष कमल, मोहित, मन्नालाल, बैजनाथ, लखन लाल, दीपक, रिदम कमल, अंकुर, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed