फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Science in 10th grade and Chemistry in 12th grade made students sweat.

Kanpur News: 10वीं में साइंस, 12वीं में केमिस्ट्री ने छुड़ाए परीक्षार्थियों के पसीने

Thu, 26 Feb 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Science in 10th grade and Chemistry in 12th grade made students sweat.
बोर्ड परीक्षा देकर जातीं छात्राएं। - फोटो : संवाद
कानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को 10वीं में साइंस और 12वीं के केमिस्ट्री के पेपर ने परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं, सचल दस्ते ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह की पाली में 43,712 परीक्षार्थियों ने 10वीं साइंस की परीक्षा दी और 2642 अनुपस्थित रहे। वहीं इसी पाली में 12वीं की संगीत गायन व वादन की परीक्षा में 262 परीक्षार्थियों में 253 उपस्थित और नौ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई 12वीं की केमिस्ट्री की परीक्षा में 33,820 परीक्षार्थियों में 32,028 उपस्थित और 1792 अनुपस्थित रहे। इसी तरह समाजशास्त्र की परीक्षा में 4816 परीक्षार्थियों में 4625 उपस्थित और 191 अनुपस्थित रहे। सचल दल ने हलीम मुस्लिम इंटर काॅलेज, फैज ए आम इंटर काॅलेज, एसएन सेन बालिका इंटर काॅलेज, कैलाश नाथ बालिका इंटर काॅलेज, सुभाष स्मारक इंटर काॅलेज, आर्य कन्या इंटर काॅलेज सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



सीबीएसई : बैलेंस रहा साइंस का पेपर, इतिहास के लंबे प्रश्नपत्र ने किया परेशान


सीबीएसई की ओर से बुधवार को 27 केंद्रों में 10वीं के विद्यार्थियों के लिए साइंस विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 11,986 में 11,983 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित एवं मध्यम स्तर और कुछ विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लंबा बताया। हालांकि, परीक्षार्थियों ने एनसीईआरटी आधारित सिलेबस से प्रश्न आने की बात कही। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डाॅ. बलविंदर सिंह ने बताया कि परीक्षा कड़ी निगरानी में हुईं। वहीं, 12वीं में दोपहर दो बजे की पाली में विद्यार्थियों ने इतिहास विषय की परीक्षा दी। केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने पेपर को लंबा बताया। अब गुरुवार को 12वीं में ज्योग्राफी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed