फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Schools painted in Diwali colours, students made Rangoli

Kanpur News: दिवाली के रंगों में रंगे स्कूल, छात्रों ने बनाई रंगोली

Sun, 19 Oct 2025 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Schools painted in Diwali colours, students made Rangoli
कानपुर देहात। जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों में शनिवार को दिवाली पर्व पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई। वहीं बालिकाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मिशन शक्ति के तहत छात्रों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ एनीमिया से बचाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

दिवाली की रौनक हर तरफ नजर आ रही है। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह की रंगोली बनाई। किसी ने फूलों पत्तियों, तो किसी ने रंगों से सुंदर रंगोली बनाते हुए हरित दिवाली बनाए जाने का संदेश दिया। जिला समन्वयक अरुणेश सिंह ने बताया कि सभी परिषदीय स्कूलों में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत स्कूलों में रंगोली बनाने, एनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसमें छात्रों को लघु फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर के दस्तमपुर में बालिकाओं ने महाभारत क्यों विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वावलंबी बालिका समाज में सम्मान पाएगी और राष्ट्र को सशक्त कर पाएगी। मिशन शक्ति की नोडल पुनीता पालीवाल ने छात्राओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। संयोजिका स्मिता दीक्षित व संचालन श्वेता शुक्ला रहीं। यहां प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमारी, शिक्षक मनोज पांडेय, सपना, श्वेता पांडेय, रफल, आकांक्षा, भूपेंद्र, अमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed