{"_id":"603be74d8ebc3e76a253da25","slug":"school-open-dehat-news-knp6147756164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से प्राथमिक स्कूलों में लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से प्राथमिक स्कूलों में लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
कक्षाएं संचालित होने के लिए तैयार रसूलाबाद का जोत गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले के प्राथमिक विद्यालय सोमवार से खुलेंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद प्राथमिक विद्यालयों में ग्यारह माह बाद रौनक लौटेगी। विद्यालयों के खुलने के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित करने की तैयारी की है। विद्यालय में केवल 50 फीसदी छात्र - छात्राएं ही बुलाए जाएंगे।
कोराना महामारी के चलते मार्च 2020 से प्राथमिक विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन बंद है। शासन ने अब एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी तक स्कूल में शिक्षक पहुंच रहे थे। अब कक्षाएं संचालित होने पर बच्चों के पहुंचने से विद्यालयों में रौनक लौटेगी। बीएसए सुनील दत्त ने सभी विद्यालयों के लिए निर्देश जारी किया है कि कक्षाएं संचालित करने में सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। जहां छात्र संख्या अधिक हैं, वहां 50 फीसदी बच्चे बुलाए जाएं। विद्यालय को सैनिटाइज कराने के साथ साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। रसोइयों को खाना बनाने में पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
बीएसए ने बताया कि सोमवार और गुरुवार को कक्षा एक और पांच, मंगलवार और शुक्रवार को कक्षा दो और चार तथा बुधवार व शनिवार को कक्षा तीन के बच्चों की कक्षाएं संचालित होंगी। कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह लगातार स्कूलों का निरीक्षण का कोविड 19 का पालन सुनिश्चित कराएं।