फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Schendi three, two killings in the countryside

सचेंडी में तीन, देहात में दो हत्याएं

Mon, 16 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Schendi three, two killings in the countryside
सचेंडी में रामकिशन के शव के पास विलाप करती मां। - फोटो : amar ujala
कानपुर। सचेंडी के नत्तू गांव में एक युवक का खून से सना शव खेत में पड़ा मिला। जेब में मिले कागजात से युवक की शिनाख्त कर परिजनों को हत्या की जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अकबरपुर मवइया गजनेर निवासी रामकिशन (29) भोगनीपुर के एक भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक था। घर में पत्नी सुनीता और तीन बच्चे हैं। छह महीने पहले पिता रामबाबू से विवाद के चलते पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ वह ससुराल नत्तू गांव में रहने लगा था। बुआ के बेटे ने बताया कि दो दिन पूर्व घाटमपुर निवासी मामा छुन्नू के घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह लापता था। रविवार सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव पड़ा मिला। एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी, फोरेंसिक टीम पहुंची। परिजनों ने सचेंडी थाने में हत्या की तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके हत्यारों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं मौत की खबर सुनते ही गर्भवती पत्नी की रो-रो कर हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

झगड़े के बाद दोस्ती फिर हत्या
कानपुर (ब्यूरो)। सचेंडी में झगड़े के बाद एक युवक से विरोधियों ने दोस्ती की और फिर हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं। भीमसेन के रेवारी गांव में रहने वाला शिवबदन उर्फ मुन्ना (42) ड्राइवर था। पत्नी देवी ने बताया कि गांव के चरन सिंह और रमेश से पति मुन्ना का झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों ने समझौता कर लिया। फिर दोस्ती होने के जश्न में चरन सिंह ने 4 मई को अपने बहनोई रमेश के घर में पार्टी दी। आरोप है कि वहां शराब पिलाने के बाद दोनों ने मिलकर मुन्ना की हत्या कर दी। रविवार को सचेंडी पुलिस ने चरन सिंह, रमेश सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर थाने के पास फेंका शव
कानपुर (ब्यूरो)। सचेंडी में एक वृद्ध (57) की हत्या के बाद शव सचेंडी थाने के पास फेंक दिया गया। सचेंडी थाने से चंद कदम की दूरी पर शनिवार को शव मिला था। सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोटों से मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए शहर सहित आस-पास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया है। एसओ ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed