फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   scarcity of Tomatoes in local city market

... तो गायब हो गया टमाटर 

Fri, 28 Jul 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
scarcity of Tomatoes in local city market
डेमो पिक
टमाटर पर माहौल गरमाते ही कानपुर की चकरपुर थोक मंडी से टमाटर पूरी तरह गायब हो गया। पूरे दिन में टमाटर से लदी सिर्फ तीन गाड़ियां आईं। इसमें महज 80 क्विंटल माल निकला। पहले आने वाले व्यापारियों ने माल खरीदा। सैकड़ों फुटकर व्यापारी खाली हाथ लौट गए। कुछ ने जुगाड़ लगाकर महंगे रेट पर माल खरीदा। हालांकि एक दिन पहले का स्टॉक होने की वजह से फुटकर बाजार पर इसका बहुत असर नहीं दिखा। गुरुवार को भी फुटकर बाजार में सौ रुपये किलो ही टमाटर बिका। 
विज्ञापन


15 अगस्त के बाद सुधरेंगे हालात 
चकरपुर मंडी में टमाटर के आढ़ती हाजी मो. रफीक बताते हैं कि 15 अगस्त के बाद महाराष्ट्र से टमाटर की आवक शुरू हो जाएगी। इसके बाद ही हालात में सुधार होगा। हिमाचल में बारिश होने की वजह से वहां से माल आने में अक्सर देरी होती है। कई बार माल रास्ते में ही खराब हो जाता है। इस वजह से शहर में ज्यादातर टमाटर की सप्लाई इन दिनों कर्नाटक पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed