{"_id":"5c51f347bdec227366790ef1","slug":"scam-in-pradhan-mantri-awas-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजनाः प्रधान ने कुछ इस तरह किया खेल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजनाः प्रधान ने कुछ इस तरह किया खेल, मुकदमा दर्ज
Thu, 31 Jan 2019 12:26 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
चौपाल लगाकर समस्याएं सुनतीं नोडल अफसर डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में प्रधानमंत्री आवास वितरण में हुआ खेल बुधवार को नोडल अफसर डॉ. रोशन जैकब के सामने आ गया। ग्राम पंचायत शाह नगर का निरीक्षण करने पहुंचीं नोडल अफसर ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से बातचीत की तो उन्होंने साफ कहा कि प्रधान राममहेश ने आवास के बदले 10-10 हजार रुपये की वसूली की। इसके बाद पीडी डीआरडीए ने इंदरगढ़ थाने में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गांव में चौपाल के दौरान राशन वितरण में धांधली सामने आने पर कोटा निलंबित कर दिया।
ग्राम पंचायत शाह नगर का निरीक्षण कर रहीं नोडल अफसर ने प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी सन्नो बेगम और शकुंतला से आवास के बारे में जानकारी की तो दोनों ने बताया कि प्रधान राम महेश ने उनसे 10-10 हजार रुपये लिए हैं।
गांव में और लोगों से जानकारी करने पर कुल छह लोग सामने आए जिनसे प्रधान ने वसूली की थी। इस पर नोडल अफसर का पारा चढ़ गया। उन्होंने पीडी डीआरडीए को प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और वसूली गई रकम की रिकवरी करने के निर्देश दिए। पीडी ने देर शाम इंदरगढ़ थाने में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
शाह नगर गांव में ही नोडल अफसर ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि कोटेदार समय पर राशन नहीं देता है। अभद्रता की जाती है। इस पर उन्होंने कोटेदार राकेश का कोटा निलंबित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेंशन का लाभ न मिलने की भी शिकायत की। नोडल अफसर ने गुरुवार को गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, सीडीओ एसके सिंह के साथ कई जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।