{"_id":"6abd39b6be6e19567b0bb367","slug":"sc-st-act-threat-issued-after-lekhpal-asks-for-caste-details-brahmin-organizations-react-strongly-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: लेखपाल की तरफ से जाति पूछने पर दी एससी-एसटी की धमकी, ब्राह्मण संगठनों ने दी तीखी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: लेखपाल की तरफ से जाति पूछने पर दी एससी-एसटी की धमकी, ब्राह्मण संगठनों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
Wed, 30 Sep 2026 10:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
भूमि की पैमाइश के दौरान धमकी देने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
भूमि की पैमाइश के दौरान लेखपाल की तरफ से जाति पूछने और उसके बाद एससी-एसटी एक्ट की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में ब्राह्मण संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। तहसीलदार को जांच सौंपी गई। दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के सखौरा गांव के मजरा गोमती नदी के किनारे बेहटी के रहने वाले अनुसूचित जाति के रामसागर पासी ने पट्टा में मिली अपनी भूमि पर कब्जा और उसकी पैमाइश के लिए तहसील में आवेदन किया था। इसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची। टीम में स्थानीय लेखपाल कौशल यादव, दूसरे क्षेत्र के लेखपाल आलोक त्रिपाठी और पुलिस बल मौजूद था। पैमाइश के दौरान संतोष कुमार पांडे के बेटे गौरव पांडे ने उस जमीन पर अपना दावा बताते हुए पूरी भूमि की पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन
गौरव के मुताबिक जब उन्होंने अपनी बात रखी तो उनकी बात नहीं सुनी गई और इस दौरान लेखपाल आलोक त्रिपाठी ने उनकी जाति पूछी। ब्राह्मण बताए जाने के बाद दूसरे पक्ष की जाति पूछी गई और रामसागर के अनुसूचित जाति से होने की बात सामने आने पर एससी-एसटी एक्ट लगवाने की धमकी दी गई। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसडीएम मयंक कुंडू के. मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंप गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन